Here you will know about politics and latest news of India

Wednesday, May 27, 2020

CISF अधिकारी की हत्या

यूपी में CISF अधिकारी की दिन दहाड़े हत्या:- घटना 26 मई मंगलवार दोपहर की है जब कानपुर में पनकी-मिर्जापुर नहर के किनारे CISF के एएसआई रामवीर सिंह  को कुछ बदमाशो ने बड़ी ही बेरहमी के साथ पत्थरो से पीट पीट के मार डाला 
यूपी में CISF अधिकारी की दिन दहाड़े हत्या
इस घिनोने काम को अंजाम देने के बाद उन्होंने अधिकारी के शव को वही नहर में ही फ़ेंक दिया और रामवीर सिंह जी की ही XUV कार लेकर भागने की नाकाम कोशिश की लेकिन गनीमत रही कि बदमाशो को भागते हुए एक महिला ने देख लिया और तुरंत पुलिस को इस हत्याकांड के बारे में सूचित और पुलिस ने भी बिना कोई देर किये चारो तरफ नाकाबंदी करते हुए हत्यारों की खोजबीन शुरू की और शिवराजपुर में कातिलो को धर दबोचा |


अधिकारी रामवीर सिंह अपनी पत्नी व बच्चो के साथ सरस्वती अपार्टमेंट में रहते थे रामवीर सिंह जी के एक बेटा व चार बेटिया है दरअसल रामवीर सिंह सुबह दस बजे के करीब अपने घरवालो को काम पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे और उसके बाद उनको उनको कुछ लोगो ने नहर के किनारे तीन युवको के साथ देखा था बताया जा रहा है कि उनका इन युवको के साथ कुछ झगडा हुआ था और झगड़े का कारण कुछ जमीनी विवाद बताया जा रहा है जिसके बाद उन युवको से झड़प हो गयी और बदमाशो ने उनको ईंटो से पीटकर हत्या कर डाली और फरार हो गए इसके बाद जिन लोगो से मिली सूचना के आधार पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे  और नाकबदी के हत्यारों को कही से भागने का मौका नहीं मिला और भागने में नाकाम हो गए

फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए:-

-पुलिस ने हत्यारों को पकड़ने के बाद फॉरेंसिक टीम को मौका मुयायना करने भेजा जिसमे डॉक्टर प्रवीण ने जांच पड़ताल की और बताया है की मौके से दो ईंट और कांच के टुकड़े मिले है जिसमे खून के छींटे लगे हुए | फिलहाल पुलिस ने सारे सबूत मौके से बरामद कर लिए है और हत्यारों से पूछताछ जारी है और हत्या को किस तरह से और कितनी बजे अंजाम दिया गया इसकी पूरी जानकारी शव का पोस्ट मार्टम किये जाने के बाद ही पता चल पायेगा लेकिन जो भी हो उनके बच्चे से तो पिता का साया हट ही गया



Share:

0 comments:

Post a Comment

Copyright © Latest News | Powered by Blogger Design by ronangelo | Blogger Theme by NewBloggerThemes.com